Gaya News: बालू लदा ट्रैक्टर जब्त,चालक गया जेल
गया, अक्टूबर 26 -- Gaya News: बहेरा थाना की पुलिस ने कोठवारा बाजार से एक बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया। साथ ही चालक को भी पकड़ा गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार ने बताया कि दिवा गश्ती के दौरान नदी से अवैध बालू खनन कर आ रहे ट्रैक्टर को जांच के लिए रुकवाया गया। चालक की ओर से चालान आदि कोई कागजात नहीं दिखाए जाने के बाद उसे जब्त कर आवश्यक कार्रवाई के लिए थाना लाया गया। वहीं, चालक हरदवन गांव के नीतीश कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। बाद में खनन संबंधित कानूनी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार चालक को सोमवार को जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.