Gaya News: बारिश हुई तो धान की रोपनी में आई तेजी
गया, अगस्त 19 -- Gaya News: प्रखंड क्षेत्र में दो दिनों से हो रही बारिश ने किसानों के चेहरे पर खुशी ला दी है। बारिश से सुखी नदी, नहर, आहर, पोखर, तालाब, डैम आदि जलस्रोतों में पानी भरने लगे हैं। किसान युद्ध स्तर खेतों को तैयार करने में लगे हैं। धान की रोपनी भी तेजी से की जा रही है।
बारिश के प्रभाव बता दें कि अभी तक पर्याप्त बारिश नहीं होने से किसान बेहद चिंतित थे। सभी जलस्रोत सूखे पड़े थे। इस वजह किसान चाह कर भी मोटर पंप से धान की रोपने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। पूर्व के बुआई किए गए बिचड़े की रोपने के समय निकलते जा रहा था। बीएओ सौरभ कुमार ने बताया कि अभी तक पचास प्रतिशत से भी कम धान की रोपनी हो सकी है। अब बारिश हुई है तो आंकड़े बढ़ने लगेंगे।
सिंचाई की स्थिति बता दें कि नौ पंचायत वाला आमस प्रखंड में सिंचाई का कोई वैकल्पिक साधन नहीं है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.