Gaya News: बारिश के बाद मगध मेडिकल में दिखा झील सा नजारा
गया, जुलाई 21 -- Gaya News: शहर में दो दिनों से हो रही बारिश के कारण मगध मेडिकल परिसर में जलजमाव हो गया। इमरजेंसी से एमसीएच जाने के रास्ते में पानी भर गया, जिसके कारण मरीजों को आने जाने में परेशानी हुयी। युवा तो बगल में रही उंची दीवार पर चढ़कर पानी को पार किया। महिलाएं व बच्चें पानी से गुजरते हुये ओपीडी में इलाज कराने पहुंचे। इस बीच ट्रॉली पर मरीज के परिजन मरीज को इसी पानी में ले जाते हुये भी दिखें। हालांकि लगभग एक से दो घंटे में इस जमे पानी को मोटर चालू कर निकाल दिया गया। जमीन नीचे होने के कारण जलजमाव की हो रही समस्या
जलजमाव की समस्या का कारण मेडिकल अक्षीक्षक डॉ. एपी आनंद ने बताया कि लो लैंड के कारण यह समस्या बहुत दिनों से है। सड़क उंची है। वहीं इमरजेंसी व एमसीएच दोनो ओर भी उंचाई है जबकि बीच में जमीन नीचे होने के कारण जल जमाव की समस्या ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.