Gaya News: बाराचट्टी से लूटी गई पिकअप बरामद,तीन गिरफ्तार
गया, जुलाई 16 -- Gaya News: बाराचट्टी थाना क्षेत्र के केंदुआ मोड़ से हथियार के बल पर लूटी गई सब्जी लदी पिकअप को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस लूटकांड में शामिल तीन लुटेरों को भी गिरफ्तार किया है। वहीं, घटना में शामिल पांच अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। थाना क्षेत्र के केंदुआ मोड़ के समीप मंगलवार सुबह हथियार के बल पर सब्जी लदी पिकअप लूट ली गई थी। चालक राहुल कुमार के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने मामले का उद्भेदन कर लिया। पुलिस ने मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कोसडिहरा गांव निवासी अंशु कुमार यादव, छोटू कुमार यादव और बेला थाना क्षेत्र के पिपरा समसपुर गांव निवासी सुमित कुमार को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर लूटी गई पिकअप को बरामद कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.