गया, अगस्त 16 -- Gaya News: परैया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को गोंडी गांव के पास बाइक सवार दो लोगों को पांच लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि तलाशी के दौरान बाइक पर पीछे बैठे संजीत कुमार के झोले से चार लीटर और बाइक की डिक्की से एक लीटर देशी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गोंडी गांव निवासी विनय कुमार और मंझार गांव निवासी संजीत कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने बाइक को जब्त कर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...