गया, अक्टूबर 25 -- Gaya News: बांकेबाजार के डुमरावां मोड़ के पास रविवार की शाम अवैध रूप से संचालित एक निजी नर्सिंग होम को एसडीएम जतिन कुमार ने सील कर दिया। जांच के दौरान नर्सिंग होम में न तो कोई चिकित्सक मौजूद था और न ही प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी या कंपाउंडर। हालांकि, वहां एक प्रसूता भर्ती मिली। उसे सुरक्षित प्रसव और बेहतर देखभाल के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से इलाके में अवैध रूप से क्लीनिक और जांच केंद्र चलाने वाले संचालकों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, रविवार की शाम करीब साढ़े सात बजे एसडीएम जतिन कुमार और थानाध्यक्ष पवन कुमार पुलिस बल के साथ डुमरावां मोड़ स्थित निजी नर्सिंग होम पहुंचे। अधिकारियों ने नर्सिंग होम की जांच की तो कई अनियमितताएं सामने आईं। जांच के दौरान संचालक भी मौके से गायब मिले। नर्सिं...