गया, जुलाई 18 -- Gaya News: बांकेधाम श्रावणी मेला-2026 की तैयारी शुरू हो गई है। शनिवार को मंदिर परिसर स्थित धर्मशाला में मेले की नीलामी हुई। वन विभाग के रेंजर नीतिकेश कुमार की निगरानी में हुई नीलामी में बिहारशरीफ के माणिकचंद ने सबसे ऊंची बोली लगाई। 12 लाख रुपये से शुरू हुई बोली अंततः 14 लाख रुपये पर जाकर समाप्त हुई। मेले के संचालन का ठेका मणिकचंद को दिया गया। रेंजर नीतिकेश कुमार ने बताया कि मेले के सुचारु संचालन के लिए सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। सुरक्षा, व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वन विभाग और मेला समिति की ओर से समन्वय बनाकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि मेला अवधि में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा。

नीलामी का विवरण जानकारी के अनुसार, बांक...