Gaya News: बांकेधाम मेले का एसडीएम-डीएसपी ने किया निरीक्षण, दुरुस्त होगी व्यवस्था
गया, जुलाई 29 -- Gaya News: सावन मेले को लेकर बांकेधाम में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बुधवार को शेरघाटी एसडीएम मनीष कुमार और डीएसपी संदीप कुमार ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बांकेधाम मेला परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान रेंज ऑफिसर नीतिकेश कुमार, बीडीओ डॉ. उदय कुमार, सीओ सूरज कुमार, बांकेबाजार थानाध्यक्ष पवन कुमार, समिति के अध्यक्ष अजय पासवान, उप सचिव जीतेश यादव भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पहाड़ पर स्थित मनोकामना महादेव मंदिर और पार्वती मंदिर का जायजा लिया। उन्होंने मंदिर परिसर की साफ-सफाई, रंग-रोगन, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण किया। संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सावन मेले के शुरू होने से पहले सभी तैयारियां हर हाल में पूरी कर ली जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.