गया, अक्टूबर 12 -- Gaya News: अपनी जान की परवाह किए बिना चार महिलाओं की जान बचाने वाले 12 वर्षीय विक्की कुमार की पढ़ाई की जिम्मेदारी पीएमश्री उच्च विद्यालय करियादपुर ने उठाने की पहल की है। विद्यालय प्रबंधन ने कक्षा नौ में नामांकन कराकर प्लस टू तक निशुल्क शिक्षा देने का आश्वासन दिया है। सोमवार को विद्यालय में विक्की और संतु के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक विकास कुमार ने विक्की को अंगवस्त्र और पुस्तक देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विक्की की पढ़ाई जारी रखने के लिए विद्यालय हरसंभव सहयोग करेगा। निशुल्क शिक्षा के प्रस्ताव को विद्यालय शिक्षा समिति की बैठक में पारित कर अनुमोदन कराया जाएगा। मौके पर जगन्नाथपुर मुखिया धनंजय मिस्त्री, भेटौरा मुखिया दिलीप यादव, पूर्व उपप्रमुख रामचंद्र यादव और मो. शमीम सहित अन्य लोग मौज...