Gaya News: बरतारा बाजार को गंदगी और अतिक्रमण से मिलेगी मुक्ति, विशेष सफाई अभियान की तैयारी
गया, अक्टूबर 31 -- Gaya News: टनकुप्पा प्रखंड के बाजारों में गंदगी का अंबार और सड़कों पर अतिक्रमण से होने वाली परेशानी दूर करने के लिए प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। इसी कड़ी में शनिवार को टनकुप्पा प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ गौरी कुमारी की अध्यक्षता में पंचायत प्रतिनिधियों, पंचायत सचिवों एवं स्वच्छता पर्यवेक्षकों की बैठक हुई। इसमें आरोपुर पंचायत के बरतारा बाजार मोड़ पर विशेष सफाई अभियान चलाने और सड़क को अतिक्रमणमुक्त कराने पर विशेष चर्चा की गई। बीडीओ ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे नियमित व्यवस्था का हिस्सा बनाना जरूरी है। इसके लिए बाजार और सार्वजनिक स्थलों पर नियमित सफाई, कचरे का समय पर उठाव तथा उचित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.