गया, नवम्बर 3 -- Gaya News: बच्चों को यौन शोषण और लैंगिक अपराधों से बचाने के लिए मंगलवार को फतेहपुर बीआरसी परिसर में शिक्षकों की एक दिवसीय प्रशिक्षण सह संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार राय की उपस्थिति में शिक्षकों को पॉक्सो अधिनियम-2012 के प्रावधानों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षक राहुल कुमार और मृत्युंजय कुमार ने बच्चों के साथ होने वाले अपराधों की पहचान, रोकथाम और घटना सामने आने पर कानूनी प्रक्रिया के तहत उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा शिक्षकों की भी जिम्मेदारी है। उनके व्यवहार में असामान्य बदलाव और शिकायतों पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। विद्यालयों में भयमुक्त माहौल बनाना जरूरी है। कार्यशाला में कवच परियोजना गया के टुनटुन कुमार सहित विभिन्न विद्यालयों के नामित शिक...