Gaya News: फलदायिनी है चटानरूपी मां पचवहिनी,दर्शन-पूजन को लगा रहता भक्तों का तांता
गया, अक्टूबर 14 -- Gaya News: शारदीय नवरात्र शुरू होते ही डोभी प्रखंड के देवी मंदिरों में चहल-पहल बढ़ गई है। प्रखंड के खरने गांव स्थित मां पचवहिनी देवी का मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। धरधरी नदी के किनारे स्थित इस मंदिर में चट्टानरूपी मां पचवहिनी खुले में विराजमान हैं। यहां सालोंभर माता की पूजा-अर्चना होती है। मान्यता है कि मां के दर्शन और पूजन से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और चर्म रोग सहित अन्य कष्टों से मुक्ति मिलती है। गया जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर और डोभी प्रखंड मुख्यालय से पांच किलोमीटर दूर डोभी-चतरा मार्ग पर मटनमोड़-अमारूत रास्ते से खरने गांव पहुंचा जा सकता है। नवरात्र की अष्टमी और नवमी को यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-पाठ करने आते हैं। भक्त मां पचवहिनी की आराधना कर सुख-समृद्धि, यश और विजय की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.