गया, जुलाई 16 -- Gaya News: फर्जी कागजात बनवाकर भूमाफिया द्वारा बेची गई 35 एकड़ जमीन मापी में वन विभाग की निकली। अब वन विभाग उस जमीन को अपने कब्जे में करने की तैयारी शुरू कर दी है। शेरघाटी रेंज के ऑफिसर नीतीकेश कुमार की अगुआई में सीओ अरशद मदनी व पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में महापुर मौजा के अधीन जंगलों के बीच स्थित जमीन की मापी दो दिनों तक चली। मापी का कम मंगलवार को पूरा नहीं होने पर बुधवार को भी कराई गई। रेंजर ने बताया कि विभाग के नक्शे से मापी कराई जिसमें जमीन विभाग की निकली। उन्होंने बताया कि हाई कोर्ट में रिट याचिका दायर किए जाने के बाद फर्जीवाड़े का पता चला इसके बाद मापी कराई गई। उन्होंने 10 जुलाई को गुरुआ डोमया के रामवृक्ष यादव, गोपाल यादव, आमस पथरा के गणेश पासवान, कृष्णा पासवान, कलवन के लक्ष्मीनारायण यादव, वृंदावन के विष्णुदेव या...