गया, नवम्बर 3 -- Gaya News: फतेहपुर थाना क्षेत्र के हलमत्ता गांव के पास पुलिस ने सोमवार को 1100 लीटर महुआ शराब जब्त की। मौके से हजारीबाग जिले के दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शराब के अवैध कारोबार में इस्तेमाल की जा रही छह बाइक भी जब्त की हैं। हालांकि, कार्रवाई के दौरान कुछ अन्य तस्कर भागने में सफल रहे। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर हलमत्ता गांव के पास घेराबंदी कर यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार तस्करों की पहचान हजारीबाग जिले के अम्बातरी गांव निवासी नंदलाल कुमार और परसातरी गांव निवासी संतोष कुमार के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ कर शराब के अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। फरार तस्करों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की ज...