Gaya News: फतेहपुर में 'एक पेड़ नीतीश जी के नाम' अभियान में लिया गया हरियाली का संकल्प
गया, जुलाई 30 -- Gaya News: फतेहपुर प्रखंड की नीमी पंचायत स्थित बरकैल गांव में गुरुवार को 'एक पेड़ नीतीश के नाम' और 'हरित बिहार, समृद्ध बिहार' अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए और उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, जल संरक्षण और हरित भविष्य की आधारशिला भी हैं। कार्यक्रम में लोगों से अपने घर, खेत, विद्यालय और सार्वजनिक स्थलों पर पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की गई। ग्रामीणों ने इस अभियान को फतेहपुर जनआंदोलन का र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.