Gaya News: फतेहपुर में बाइक की डिक्की का लॉक तोड़ 2.15 लाख रुपये ले उड़े उचक्के
गया, नवम्बर 6 -- Gaya News: फतेहपुर थाना क्षेत्र में बाइक की डिक्की का लॉक तोड़कर दो लाख 15 हजार रुपये चोरी कर लिए गए। घटना गुरुवार की है। इस संबंध में गुरपा थाना क्षेत्र की कठौतिया केवल पंचायत के अलकडीहा गांव के विजय कुमार ने फतेहपुर थाने में आवेदन दिया है। उन्होंने पुलिस से चोरी गए रुपये बरामद करने और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पीड़ित ने आवेदन में बताया है कि गुरुवार को उन्होंने फतेहपुर स्थित स्टेट बैंक से दो लाख 15 हजार रुपये निकाले थे। रुपये मोटरसाइकिल की डिक्की में रखकर घर लौट रहे थे। रास्ते में फतेहपुर पेट्रोल पंप पर तेल भरवाया। इसके बाद गोपीमोड़ में विकास मिस्त्री के यहां बाइक की मरम्मत कराने के लिए रुक गए। करीब आधे घंटे बाद वहां से घर के लिए निकले।
बाइक की डिक्की से रुपये चोरी गोपीमोड़-गुरपा रोड पर वृंदावन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.