Gaya News: फतेहपुर में बंद पड़े दो से 4.75 लाख की संपत्ति ले उड़े चोर
गया, अगस्त 21 -- Gaya News: फतेहपुर थाना क्षेत्र के शाहपोखर गांव में चोरों ने एक ही रात बंद दो घरों को निशाना बनाकर नकदी, सोने-चांदी के आभूषण, पीतल के बर्तन और जरूरी कागजात समेत करीब 4.75 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। शुक्रवार की सुबह घर पहुंचने पर पीड़ित परिवारों को चोरी की जानकारी हुई। मामले में लाडली खातून और अफसाना खातून ने फतेहपुर थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया गया है कि पीड़िता लाडली खातून और अफसाना खातून दोनों बहनें हैं और शाहपोखर गांव में अपने मायके में मकान बनाकर रहती हैं। लाडली खातून अपने घर में ताला बंद कर परिजन के यहां चली गई थीं। अफसाना खातून भी रात में बच्चों के साथ करीब 150 मीटर दूर स्थित अपने पिता के घर सोने चली गई थीं। घरों में किसी के नहीं होने का फायदा उठाकर चोरों ने दोनों मकानों के मुख्य दरवाजे का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.