गया, नवम्बर 9 -- Gaya News: फतेहपुर प्रखंड के ऐतिहासिक मुरली पहाड़ी पर गोवर्धन पूजा के अवसर मंगलवार को कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया है। इस दंगल में तीन दर्जन से अधिक पहचान हिस्सा लेकर अपना जौहर दिखाएंगे। दंगल की सारी तैयारी यहां पूरी कर ली गई है। गोबर्धन पूजा समिति के अध्यक्ष मुखिया अभय यादव ने बताया कि मुरली पहाड़ी पर पिछले 50 साल से अधिक समय से गोवर्धन पूजा के अवसर पर दंगल होता आ रहा है। गोबर्धन पूजा समिति कांटी मुरली के सौजन्य से कुश्ती का भव्य आयोजन होता है। दंगल में क्षेत्र सहित अन्य जिलों और बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश आदि दूसरे प्रदेश के पहलवान हिस्सा लेते हैं। कुश्ती दंगल का आनंद लेने हजारों की संख्या लोग मुरली पहाड़ी पर जुटते हैं। साथ ही यहां मेला भी लगता है। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: दंगल के साथ आज मझोला महोत्सव का आगाज आजमुरली...