गया, अगस्त 18 -- Gaya News: फतेहपुर प्रखंड की कठौतिया केवाल पंचायत अंतर्गत पंचायत कार्यालय गुरपा में मंगलवार को प्रधानमंत्री कृषि योजना के तहत 150 किसानों के बीच दुधारू पशुओं के लिए मुफ्त पशु कीट का वितरण किया गया। वितरण कार्यक्रम का आयोजन जल छाजन एवं भूमि संरक्षण विभाग की ओर से किया गया। मुखिया सारिका कुमारी एवं समाजसेवी रंजीत साव ने किसानों के बीच पशु कीट का वितरण किया। पशु कीट में दुधारू पशुओं को दिए जाने वाली विभिन्न पौष्टिक सामग्री शामिल है। विभाग की ओर से किसानों को यह कीट निःशुल्क उपलब्ध कराया गया, ताकि दुधारू पशुओं के पोषण और उनकी उत्पादकता में सुधार हो सके। योजना के तहत पशुपालन से जुड़े किसानों को सहायता मिलने पर उनमें खुशी देखी गई। कार्यक्रम में जेई चंदन कुमार, श्वेता सिंह, अंजू सिंह, मुसाफिर पंडित, संतोष कुमार, जितेंद्र, विपिन,...