गया, अक्टूबर 24 -- Gaya News: फतेहपुर थाना क्षेत्र के तेतरिया और रोशना गांव में बिजली विभाग की टीम ने छापेमारी कर दो आटा चक्की मिलों में बिजली चोरी पकड़ी है। दोनों मिलों में बिना वैध बिजली कनेक्शन के विभागीय एलटी लाइन से तार जोड़कर बिजली का उपयोग किया जा रहा था। मामले में दोनों संचालकों के खिलाफ फतेहपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। साथ ही कुल 5.95 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। सहायक विद्युत अभियंता अमित कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को छापेमारी दल का गठन किया गया। इसमें फतेहपुर के कनीय विद्युत अभियंता राकेश कुमार, टनकुप्पा के कनीय विद्युत अभियंता कृष्ण कुमार और अन्य विद्युतकर्मी शामिल थे। टीम ने शाम 3:05 बजे तेतरिया गांव निवासी रवींद्र यादव और 4:24 बजे रोशना गांव निवासी विजय पासवान के औद्योगिक परिसर में छापेमारी की। दोनों जगह...