गया, अगस्त 24 -- Gaya News: सावन की चौथी और अंतिम सोमवारी पर सोमवार को फतेहपुर प्रखंड के अतिप्राचीन संडेश्वरनाथ धाम और गुरुपदगिरि पर्वत पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु भोर तीन बजे से ही मंदिर परिसर और पर्वत शिखर पर पहुंचने लगे। सुबह होते-होते संडेश्वरनाथ मंदिर से जलकुंड और मुख्य द्वार तक श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई थी। गुरुपदगिरि पर्वत की तराई से लेकर चोटी तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। संडेश्वरनाथ धाम और गुरुपदगिरि क्षेत्र पूरे दिन हर-हर महादेव, बोलबम, गुरुपासिनी मां की जय तथा बुद्धं शरणं गच्छामि के जयघोष से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की。 यह भी पढ़ें- आम्रेश्वर धाम में रात ...