गया, अगस्त 12 -- Gaya News: इमामगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से प्रेम प्रसंग में फरार युवक-युवती को पुलिस ने बुधवार को शेरघाटी से बरामद कर लिया। युवती के पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर युवक सत्येंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया है। वह झारखंड के प्रतापपुर प्रखंड के बभने गांव का रहने वाला है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि युवती अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई थी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की। शेरघाटी में दोनों के होने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने बरामद कर लिया। युवक को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। युवती की मेडिकल जांच के बाद न्यायालय में बयान दर्ज कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...