Gaya News: प्रियंका हत्याकांड में आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कैंडल मार्च
गया, नवम्बर 29 -- Gaya News: प्रियंका हत्याकांड को लेकर शहर में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। न्याय की मांग को लेकर रविवार को महिलाओं, युवाओं और पुरुषों ने कैंडल मार्च निकाला। तेल बिगहा की रहने वाली प्रियंका कुमारी के लिए इंसाफ की आवाज बुलंद करते हुए प्रदर्शनकारियों ने पुलिस-प्रशासन से मामले में शामिल सभी आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक प्रियंका को न्याय नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा। कैंडल मार्च टिकारी रोड से शुरू होकर राजेंद्र टावर पहुंचा। हाथों में जलती मोमबत्तियां और न्याय की मांग वाले बैनर लिए लोगों ने दहेज प्रथा के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने घटना पर आक्रोश जताते हुए दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की।
सास और ननद की गिरफ्तारी की मांग सास और ननद की गिरफ्तारी की मांग प्रदर्शनकारियों ने कहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.