गया, सितम्बर 3 -- Gaya News: प्रभारी मंत्री विजय सिन्हा ने बीस सूत्री कार्यालय का किया उद्घाटन गया जी, प्रधान संवाददाताप्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने डीआरडीए स्थित जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति (बीस सूत्री) कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यालय पहुंचने पर बीस सूत्री उपाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद, प्रेम प्रकाश सिंह और अन्य सदस्यों ने माला देकर प्रभारी मंत्री को सम्मानित किया। इस अवसर पर बीस सूत्री सदस्य अवध बिहारी पटेल, शहजाद शाह, शंकर चौधरी, अरविंद वर्मा, विनोद कुमार, धनंजय शर्मा, जितेंद्र दास, पूनम कुशवाहा, देवरानी देवी, करुणा सिंह कई नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...