Gaya News: प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष बने डॉ. शशिशेखर, वजीरगंज में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य अभिनंदन
गया, अगस्त 20 -- Gaya News: बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष पद पर डॉ. शशिशेखर सिंह के मनोनयन के बाद गुरुवार को वजीरगंज के पूरा रोड स्थित एक मैरेज हॉल में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. सिंह को प्रदेश कांग्रेस कमिटी में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने से संगठन को मजबूती मिलेगी। पंचायत से प्रखंड स्तर तक संगठन को मजबूत करने और आम लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया। डॉ. शशिशेखर सिंह ने सम्मान के लिए सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के हित में हरसंभव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.