गया, अगस्त 9 -- Gaya News: बाराचट्टी प्रखंड मुख्यालय परिसर में लगा हाई मास्ट लाइट पिछले एक महीने से खराब पड़ा है। इस कारण प्रखंड कार्यालय परिसर अंधेरे में डूबा रहता है। रिपोर्ट के अनुसार एक महीने पहले हाई मास्ट में खराबी आ गई थी जिसके बाद से यह बंद पड़ा है। इसके खराब हो जाने के कारण प्रखंड परिसर सहित आसपास के इलाके में रात्रि पहर असामाजिक तत्वों का जमाबडा हो जा रहा है। पिछले दिनों पंचायत समिति की बैठक के दौरान पंचायत समिति सदस्य इंद्रदेव यादव ने संबंधित मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। सदन में सवाल उठाए पंद्रह दिन से ज्यादा समय गुजर गए मगर अब तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हो पाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...