गया, नवम्बर 3 -- Gaya News: गया जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में मंगलवार को आयोजित गया फुटबॉल लीग के मुकाबले रोमांचक रहे। बोधगया के कालचक्र मैदान में तारीडीह बस्ती की बोधिसत्व एफसी एकेडमी ने गया लीग की पुरानी टीम गेवाआल बीघा के खिलाफ आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। करीब 50 गरीब बच्चे यहां अभ्यास करते हैं। बोधिसत्व एफसी की टीम पेनल्टी से एक गोल से मुकाबला हार गई लेकिन अपने शानदार खेल से दर्शकों की खूब प्रशंसा बटोरी। वहीं दूसरे मुकाबले में मंझौली की युवा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले हाफ में यूनाइटेड एफसी लक्ष्मीपुर, चाकंद को 2-1 से पराजित किया। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि पारदर्शी और अनुशासित व्यवस्था से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के युवा फुटबॉलरों में उत्साह बढ़ा है। यह भी पढ़ें- Pakur News: महेशगढ़िया फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मे...