गया, अक्टूबर 31 -- Gaya News: डुमरिया प्रखंड की छकरबंधा पंचायत के ताराचूआ निवासी पूर्व मुखिया हरिहर सिंह भोक्ता के निधन पर लोगों ने शोक जताया। गया जिला तैलिक साहू सभा के जिलाध्यक्ष अजय साव ने शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की और परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि हरिहर सिंह भोक्ता लोकप्रिय जनसेवक और आम लोगों के सुख-दुख के साथी थे। उनकी अंतिम यात्रा में सभी धर्म और जाति के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। दिनेश यादव, वीरेंद्र साव, रामजी सिंह भोक्ता और अनिल सिंह भोक्ता ने भी शोक जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...