गया, अक्टूबर 15 -- Gaya News: गया-पटना और गया-डीडीयू रेल सेक्शन सहित पूर्व मध्य रेलवे (पूमरे) में बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान तेज किया जाएगा। इसका उद्देश्य बेटिकट यात्रियों पर लगाम लगाना और रेलवे को होने वाले राजस्व नुकसान को रोकना है। रेल सूत्रों के अनुसार, पूमरे के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग के नेतृत्व में टिकट जांच उड़नदस्ता टीम सख्ती से अभियान चलाएगी। इसके तहत डीडीयू, धनबाद और दानापुर रेल मंडलों की सीमा में भी विशेष जांच की जाएगी। अंतरमंडलीय स्तर पर जांच होने से बेटिकट यात्रियों को पकड़ने में मदद मिलेगी। अभियान के दौरान ट्रेनों में यात्रियों के टिकटों की जांच की जाएगी। बिना वैध टिकट यात्रा करते पकड़े जाने पर रेलवे के नियमानुसार जुर्माना वसूला जाएगा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...