Gaya News: पुलिस सत्यापन पूरा होने के बाद करीब 15 दिनों में घर पहुंच सकता है पासपोर्ट
गया, सितम्बर 21 -- Gaya News: जिले के लोगों के लिए पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया अब आसान हो चुकी है। विदेश मंत्रालय के पासपोर्ट सेवा-पासपोर्ट आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सोमवार को बोधगया स्थित बीटीएमसी कार्यालय परिसर में पहली बार पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन कैंप शुरू हुआ। दो दिवसीय कैंप के पहले दिन पासपोर्ट बनवाने के लिए बड़ी संख्या में आवेदक पहुंचे। बोधगया के लिए 110 स्लॉट निर्धारित किया गया है। कैंप का उद्घाटन क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना की अधिकारी स्वधा रिजवी, एडीएम आपदा प्रबंधन कुमार पंकज और जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी राहुल कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। ऑनलाइन आवेदन कर चुके आवेदक निर्धारित समय से पहले ही बीटीएमसी परिसर पहुंचने लगे थे। यहां दस्तावेजों की जांच के साथ आवेदकों का बायोमेट्रिक कैप्चर किया गया。
कैम्प के आय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.