गया, सितम्बर 10 -- Gaya News: इमामगंज थाना क्षेत्र के कुईंवार गांव में ओझा-गुनी के शक में 70 वर्षीय पिता की गला दबाकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मुख्य आरोपित पुत्र समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मुख्य आरोपित राजकुमार रजक को डुमरिया प्रखंड के भदवर थाना क्षेत्र के पतेर गांव से गिरफ्तार किया गया। एसडीपीओ अब्दुर रहमान दानिश ने प्रेस वार्ता में बताया कि आठ सितंबर की देर रात कुईंवार गांव के रामदास रजक की उसके पुत्र राजकुमार ने ओझा-गुनी के शक में रॉड से गला दबाकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य जंगल में शव लेजाकर जला दिया गया।मृतक की पत्नी फूल कुमारी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।एसडीपीओ ने बताया कि शव को जंगल में ले जाकर जला...