Gaya News: पीपीपी मॉडल पर शेरघाटी में खुला डायलिसिस सेंटर
गया, जुलाई 4 -- Gaya News: शेरघाटी के अनुमंडलीय अस्पताल में किडनी मरीजों के लिए पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर डायलिसिस सेंटर शुरू किया गया। इसके चालू होने से अब शेरघाटी और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को डायलिसिस के लिए गया या दूसरे शहरों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। सरकारी खर्च पर अपोलो डायलिसिस नामक संस्था द्वारा संचालित इस केंद्र में जरूरतमंद मरीजों को डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। स्थानीय कर्मी धीरज कुमार ने बताया कि राशन कार्डधारी मरीजों को डायलिसिस की सुविधा पूरी तरह निशुल्क मिलेगी। जिन मरीजों के पास राशन कार्ड नहीं है, उन्हें प्रति डायलिसिस 1797 रुपये देने होंगे。
डायलिसिस सेंटर का महत्व डायलिसिस सेंटर शुरू होने से मरीजों और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली है। शेरघाटी प्रखंड के बीटीबीघा गांव के अरविंद कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.