गया, सितम्बर 27 -- Gaya News: गया जी, निज संवाददाता। पितृपक्ष मेले के दौरान यात्रियों को लाने-ले जाने वाले वाहनों से वसूली की शिकायत पर नगर निगम ने व्यवस्था में बदलाव किया है। नगर आयुक्त डॉ. गगन ने गोपालगंज ग्राउंड रेंट और सलेमपुर घाट की सैरात वसूली पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। साथ ही यात्री वाहनों की आवाजाही सुगम बनाने के लिए पंचायती अखाड़ा बस स्टैंड को कंडी नवादा पार्क के पास स्थानांतरित कर दिया गया है। मेले में देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में पिंडदानी और श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। उनके साथ आने वाले यात्री वाहनों से वसूली की शिकायतें निगम तक पहुंच रही थीं। यह भी पढ़ें- Gaya News: पितृपक्ष में सफाई को लेकर नगर आयुक्त सख्त, 15 पर कार्रवाई इसके बाद संबंधित स्थानों पर वसूली व्यवस्था में बदलाव किया गया। निगम के अनुसार बस स्टैंड स...