Gaya News: पितृपक्ष मेले में निःशुल्क एंबुलेंस सेवा शुरू
गया, सितम्बर 24 -- Gaya News: महासंगम पितृपक्ष मेला के अवसर पर सिद्धार्थ कम्पैशन ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं और जरूरतमंदों के लिए निःशुल्क एंबुलेंस सेवा शुरू की गई। डीएम शशांक शुभंकर और ट्रस्ट के चेयरमैन विवेक कुमार कल्याण ने एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एंबुलेंस बोधगया धर्मारण्य वेदी से गया जी तक श्रद्धालुओं की सेवा में उपलब्ध रहेगी। यह सेवा 15 दिनों तक लगातार संचालित की जाएगी। आपात स्थिति में श्रद्धालुओं और जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इस मौके पर ट्रस्ट के सहयोगी पवन किंकर, उमेश सिंह, संजय यादव, शिल्पी कुमारी और रजत कुमार मौजूद रहे। ट्रस्ट के चेयरमैन ने कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा और जरूरतमंदों की मदद के उद्देश्य से यह पहल की गई है। ट्रस्ट सेवा, करुणा और मानवता के भाव के साथ पितृपक्ष मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सहाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.