गया, अगस्त 30 -- Gaya News: विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक आयोजित होगा। मेले के दौरान गया जंक्शन समेत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में तीर्थयात्रियों की सेवा और सुरक्षा में हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के प्रशिक्षित बच्चे मुस्तैद रहेंगे। तैयारी को लेकर रविवार को जिला मुख्यालय मुस्तफाबाद, गयाजी में जिला सचिव धनंजय शर्मा की देखरेख में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विभिन्न प्रखंडों के प्रशिक्षित स्काउट-गाइड की सेवा व्यवस्था पर चर्चा की गई। स्वयंसेवक ट्रैफिक व भीड़ नियंत्रण, प्राथमिक उपचार तथा यात्रियों को पॉकेटमारों, नशाखुरानी और अन्य असामाजिक तत्वों से बचाने में सहयोग करेंगे। बैठक में जिला संगठन आयुक्त अवधेश कुमार, शंभू कुमार, अर्चना कुमारी, गजाला परवीन समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

हिंदी हिन्दुस...