गया, सितम्बर 27 -- Gaya News: पितृपक्ष मेले के दौरान सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर नगर निगम ने सख्त कार्रवाई की है। देवघाट और संगतघाट पर गंदगी मिलने, शौचालयों की सफाई ठीक नहीं होने और पिंडदानियों के बीच सांड घूमने के मामले में 15 कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही सभी का एक दिन का वेतन या पारिश्रमिक रोक दिया गया है। निरीक्षण के दौरान संगतघाट और देवघाट पर गंदगी मिली। शौचालयों में भी सफाई व्यवस्था ठीक नहीं थी। इसके अलावा पिंडदानियों के बीच सांड घूमता पाया गया। इस पर सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे अधिकारियों और कर्मियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताई गई। नगर आयुक्त डॉ. गगन ने संबंधित नगर प्रबंधक, सहायक, सफाई पर्यवेक्षक, जोन प्रभारी, जमादार और सेक्टर सहायकों को 24 घंटे के भीतर नगर निगम के नियंत्रण कक्ष में स्पष्टीकरण देने का निर...