Gaya News: पितृपक्ष में विधिक सहायता शिविर का प्रधान जिला जज ने किया निरीक्षण
गया, सितम्बर 27 -- Gaya News: पितृपक्ष के अवसर पर पिंडदानियों की सुविधा और सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से विष्णुपद में लगाए गए शिविर का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार सिंह ने रविवार को निरीक्षण किया। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर लगाए गए शिविर में वे ई-रिक्शा से पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने शिविर में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान पिंडदानियों के बीच लस्सी, पेयजल और बिस्किट वितरित किए गए। प्रधान जिला जज ने पीएलवी और कर्मियों से बातचीत कर उनकी जिम्मेदारियां जानीं। उन्होंने निर्देश दिया कि पिंडदानियों को हरसंभव विधिक सहायता और आवश्यक सहयोग दें। परेशानी होने पर तत्काल उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराने को कहा।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.