गया, सितम्बर 27 -- Gaya News: पितृपक्ष मेले से गयापाल, ब्राह्मण और कारोबारी से लेकर मजदूरी करने वालों को अच्छी कमाई की आास लगी है। यही कारण है कि प्रेतशिला में दो सौ से अधिक डोली ढोने वाले साल भर पितृपक्ष मेले के आने का इंतजार करते हैं। एक बार फिर इंतजार खत्म हुआ और पिंडदानियों को डोली पर बिठाकर 676 सीढ़ियां ऊपर प्रेतशिला पर ले जाने का सिलसिला शुरू है। पितृपक्ष पखवारे के दूसरे दिन रविवार को पांच वेदियों में सबसे महत्वपूर्ण प्रेतशिला पिंडदान कर विधान रहा। इस वजह से सुबह से तीर्थयात्रियों की भीड़ प्रेतशिला की तलहट्टी में उमड़ पड़ी। यह भी पढ़ें- पितृ पक्ष 2026: श्राद्ध में क्या दान करें? अन्न, वस्त्र और इन चीजों के दान की है मान्यताडोली की भरमार पिंडदानियों की बढ़ी भीड़ के बाद यहां डोली (खटोले) की भरमार लग गयी है। इस वक्त करीब 150 से अधिक डोली प्र...