Gaya News: पितृपक्ष पांचवां दिन: ब्रह्म सरोवर में पिंडदान कर पितरों के ब्रह्मलोक की कामना की
गया, सितम्बर 30 -- Gaya News: आश्विन कृष्ण पक्ष चतुर्थी और पितृपक्ष मेले के पांचवें दिन बुधवार को गया जी शहर के माड़नपुर मोहल्ले में स्थित वेदियों पर पिंडदान हुआ। मुख्य रूप से ब्रह्म सरोवर में त्रिपाक्षिक पिंडदान करने वालों की भीड़ रही। त्रिपाक्षिक गयाश्राद्ध करने वालों ने तिथि के अनुसार वेदियों पर पिंडदान कर पितरों के ब्रह्मलोक की कामना की। ब्रह्मसत, कागवलि, आम्रसचेन पर कर्मकांड कर तारकब्रह्म दर्शन वेदी का दर्शन पितरों के मोक्ष की कामना की। ब्रह्म सरोवर के परिसर के अलावा पास स्थित धर्मशाला में भारी संख्या में तीर्थयात्रियों ने आम के पत्तों के साथ पिंडदान किया। रास्ते के अलावा जहां खाली जगह मिली पिंडदानी वहीं बैठकर कर्मकांड किया। तीखी धूप के कारण यहां सुबह 11 बजे तक ही भीड़ रही। त्रिपाक्षिक से कई गुना अधिक एक व तीन दिनी गयाश्राद्ध करने वालों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.