गया, सितम्बर 28 -- Gaya News: पितृपक्ष मेले के कारण गया जी के साथ बोधगया का पर्यटन कारोबार भी इन दिनों रफ्तार पकड़ चुका है। यह मेला अब केवल गया शहर तक सीमित नहीं रह गया है। बोधगया स्थित धर्मारण्य, मातंगवापी और सरस्वती वेदी पर भी पिंडदानियों की भीड़ जुटती है। बोधगया के माध्यम से पितृपक्ष मेले की पहचान देश-दुनिया तक पहुंच रही है। इसे लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक स्तर पर तैयारियां की है। पिंडदान के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ बोधगया में है। विदेशी और देसी पर्यटकों की मौजूदगी से शहर का पर्यटन माहौल और भी गुलजार हो गया है। पितृपक्ष शुरू होने से पहले ही कई होटल और गेस्ट हाउस पंडा समाज के लोगों द्वारा बुक करा लिए जाने के कारण अब छोटे-बड़े अधिकांश होटल व गेस्ट हाउस में कमरा मिलना मुश्किल हो रहा है। महाबोधि मंदिर के आ...