Gaya News: पितृपक्ष : बड़े घर की बहू- बेटियां पिंडदानियों की कर रहीं सेवा
गया, अक्टूबर 1 -- Gaya News: पितृपक्ष मेले को लेकर विष्णुपद इलाके में इस बार सबसे अधिक सेवा शिविर लगे हैं। सरकारी के अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों के कई ऐसे शिविर हैं जहां की कमान महिलाओं ने संभाल रखी हैं। शिविर में अग्रवाल समाज की बेहद संपन्न घर की बहू-बेटियां पिंडदानियों की सेवा पूरी शिद्दत से कर रही हैं। नि:स्वार्थ भाव से महिलाएं तन, मन और धन से घंटों खड़ा रहकर शुद्ध ठंडा पानी, चाय व बिस्कुट से सेवा कर रही हैं। खुद चाय बनाने के साथ पिंडदानियों को पानी पिला रही हैं। बड़े-बड़े कारोबार छोड़कर इन महिलाओं के सहयोग में उनके पुरुष परिवार भी लगे हैं। यह शिविर पूरे मेला क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बना है। 16वें साल में यह शिविर मेला क्षेत्र विष्णुपद के बैजनाथ मंदिर के पास लगा है。 यह भी पढ़ें- पितृपक्ष : विष्णुचरण पर खीर से बने पिंड चढ़ाकर पितरों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.