Gaya News: पिता के अंतिम संस्कार में गया परिवार, बंद घर से सात लाख के जेवरात चोरी
गया, नवम्बर 7 -- Gaya News: चंदौती थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 29 स्थित चमटोली में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर करीब सात लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और 70 हजार रुपये नकद चुरा लिए। घटना के वक्त घर के मालिक मुकेश पासवान अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए परिवार के साथ टिकारी के सिंघापुर गए हुए थे। घर सूना होने का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, गुरुवार की देर रात चोर घर में घुसे और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। शुक्रवार की सुबह जब परिवार के लोग वापस लौटे तो घर का सामान बिखरा देखकर चोरी का पता चला। घर के अंदर रखे बक्से और अन्य सामान की जांच करने पर करीब सात लाख रुपये के जेवरात और 70 हजार रुपये नकद गायब मिले। इसके बाद परिवार में अफरातफरी मच गई। पीड़ित परिवार के दीपू कुमार ने बताया कि घटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.