गया, नवम्बर 9 -- Gaya News: पितामहेश्वर घाट पहुंचने के रास्ते में नाले पर बिछेगी लोहे की शीट डीएम, एसएसपी और नगर आयुक्त ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण - केंदुई घाट और पॉलिटेक्निक घाट पर भीड़ प्रबंधन और सफाई के निर्देश दिए पितामहेश्वर घाट पर 50 हजार से अधिक संख्या में पहुंचते हैं श्रद्धालु - पितामहेश्वर घाट पहुंचने में होने वाली दुष्वारियों पर हिन्दुस्तान ने खबर की थी प्रकाशित - निरीक्षण - असर गया जी, प्रधान संवाददाता

पितामहेश्वर घाट पर श्रद्धालुओं के लिए इंतजाम आपके अपने अखबार की खबर का एक बार फिर असर हुआ है। पितामहेश्वर घाट पहुंचने वाले रास्ते में नाले के उपर 50-50 फीट लोहे की शीट बिछाई जाएगी। जिससे श्रद्धालुओं को गंदा नाले के पानी से होकर नहीं गुजरना होगा। इसके अलावे किरानी घाट पर भी बड़े आकार के लोहे की शीट लगाई जाएगी। यहां भी श...