गया, सितम्बर 14 -- Gaya News: माड़नपुर के पास एक मीटर व्यास की जलापूर्ति पाइपलाइन फटने के कारण चार दिनों से शहर के करीब 14 इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित है। इससे लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। हालांकि, लगातार चल रहे मरम्मत कार्य के बाद मंगलवार की शाम से जलापूर्ति सुचारू होने की उम्मीद है। नगर निगम की ओर से प्रभावित इलाकों में 20 टैंकरों से पानी पहुंचाया जा रहा है। पाइपलाइन में खराबी के कारण एपी कॉलोनी, शास्त्री नगर, मुस्तफाबाद, रामपुर, करीमगंज सहित करीब 14 इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित है। इन इलाकों के लोगों को घरेलू जरूरतों के लिए टैंकर के पानी पर निर्भर रहना पड़ रहा है। कई जगहों पर लोग टैंकर आने का इंतजार करते देखे जा रहे हैं। पानी की जरूरत पूरी करने के लिए लोगों को अतिरिक्त इंतजाम भी करना पड़ रहा है।

टैंकर से राहत, जला...