गया, अगस्त 8 -- Gaya News: धनबाद रेल मंडल के गया-कोडरमा रेलखंड के महत्वपूर्ण स्टेशनों में शामिल पहाड़पुर रेलवे स्टेशन पर 18639/18640 रांची-आरा एक्सप्रेस के ठहराव की मांग जोर पकड़ने लगी है। अमृत भारत स्टेशन योजना से जुड़े पहाड़पुर स्टेशन पर इस ट्रेन का ठहराव होने से गया जिले के साथ-साथ नवादा, नालंदा और झारखंड के हजारीबाग सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। धनबाद रेल मंडल के तहत आने वाला पहाड़पुर स्टेशन क्षेत्रीय आवागमन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। बड़ी संख्या में छात्र, नौकरीपेशा लोग, व्यवसायी और आम यात्री इस स्टेशन से गया व झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों की यात्रा करते हैं। ऐसे में रांची-आरा एक्सप्रेस का ठहराव नहीं होने से यात्रियों को दूसरे स्टेशनों पर निर्भर रहना पड़ता है。 यह भी पढ़ें- Biharsharif News: जल्द शेखपुरा ...