Gaya News: पशु स्वास्थ्य शिविर में 200 पशुओं की जांच, मुफ्त दवा और टीके मिले
गया, अक्टूबर 13 -- Gaya News: पशुओं को स्वस्थ रखने और पशुपालकों को बेहतर देखभाल के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को फतेहपुर प्रखंड के डुमरीचट्टी हाई स्कूल मैदान में एक दिवसीय पशु स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति, ग्रामीण विकास विभाग के तत्वावधान में जीविका की ओर से आयोजित शिविर में करीब 200 पशुओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। जांच के बाद जरूरत के अनुसार पशुपालकों को मुफ्त दवाएं और टीके उपलब्ध कराए गए। शिविर में पशु चिकित्सकों ने पशुओं में बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर समय से उपचार कराने की सलाह दी। कार्यक्रम में पशुपालन को आजीविका का बेहतर साधन बनाने और पशुपालकों की आय बढ़ाने के उपायों पर भी चर्चा हुई। साथ ही पशुपालन विभाग की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ उठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.