गया, अगस्त 19 -- Gaya News: बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने बुधवार को गया जी सर्किट हाउस के सभागार में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने जिले में संचालित विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन और लाभुकों को मिल रहे लाभ की जानकारी मांगी। बैठक में जिला पशुपालन पदाधिकारी व जिला गव्य विकास पदाधिकारी ने विभागवार योजनाओं की जानकारी दी। जिला पशुपालन पदाधिकारी ने बताया कि 20 1 बकरी पालन योजना के लिए करीब 2.42 लाख रुपये की लागत निर्धारित है। योजना के तहत पांच कट्ठा जमीन की आवश्यकता है और लाभुकों को 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है। इसके अलावा 40 2, 100 5 एवं 500 25 बकरी पालन योजनाएं भी संचालित हैं। अधिकारियों ने बताया कि तीन बकरी एवं तीन सुअर पालन योजना...