Gaya News: परैया सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. धर्मवीर कुमार का निधन, दो मासूम बेटों के सिर से उठा पिता का
गया, अक्टूबर 28 -- Gaya News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), परैया में एक वर्ष से पदस्थापित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. धर्मवीर कुमार (45) का बुधवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर से स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार दोपहर सीएचसी परिसर में शोकसभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। स्वास्थ्य प्रबंधक रवि कुमार ने बताया कि डॉ. धर्मवीर कुमार लीवर की बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। बेहतर इलाज के लिए उन्हें हैदराबाद ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रायपुर स्टेशन के निकट ट्रेन में बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई। डॉ. धर्मवीर कुमार के निधन से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। बड़े बेटे की उम्र 12 वर्ष, जबकि छोटा बेटा महज ढाई वर्ष का है। उनके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.