गया, जुलाई 12 -- Gaya News: परैया स्थित 2 उच्च विद्यालय परिसर में गोल्डन स्पाइक क्लब के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का खिताब टिकारी की टीम ने जीत लिया। रविवार को आयोजित प्रतियोगिता में कुल 11 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला टिकारी और डिहरी ऑन सोन के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए टिकारी की टीम ने डिहरी ऑन सोन को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। डिहरी ऑन सोन की टीम उपविजेता रही। टिकारी टीम के खिलाड़ी अविनाश कुमार को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन अजमतगंज पंचायत के सरपंच महेंद्र यादव, समाजसेवी श्रवण कुमार और विद्यालय के शिक्षक विनय कुमार रजक ने संयुक्त रूप से किया। आयोजन को सफल बनाने में प्रदीप कुमार,...