गया, सितम्बर 6 -- Gaya News: श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, बिहार की ओर से संगठन को मजबूत और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से परैया प्रखंड में संगठन का विस्तार किया गया। इस दौरान विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। संगठन की ओर से जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार परैया खुर्द निवासी सतीश कुमार सिंह को प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नियुक्ति पत्र में मनोनीत पदाधिकारियों से संगठन की ओर से दी गई जिम्मेदारियों का बेहतर तरीके से निर्वहन करने और संगठन की मजबूती के लिए योगदान देने की अपेक्षा जताई गई है। साथ ही पद की गरिमा और सम्मान बनाए रखते हुए संगठन के हित में कार्य करने का निर्देश दिया गया है। संगठन ने स्पष्ट किया है कि पदाधिकारी अपने कार्यकाल के दौरान व्यक्तिगत और राजनीतिक स्वार्थ से दूर रहकर संगठन के हित में कार्य करेंगे। अनुशासनह...